24 घंटे में खुला आठ लाख की बिजली सामग्री चोरी का राज, चार आरोपी गिरफ्तार

कर्णप्रयाग (चमोली)।  चमोली पुलिस ने कर्णप्रयाग क्षेत्र में आरडीएसएस बिजली परियोजना से चोरी हुई करीब आठ लाख रुपये मूल्य की विद्युत सामग्री बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बिजली लाइन निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री चोरी होने की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और सघन सुरागरसी के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गौचर पुलिस चौकी के पास दबोच लिया तथा चोरी में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन सहित पूरा सामान बरामद कर लिया।

टीएस पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साइट इंजीनियर नकुल कुमार की शिकायत पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आरडीएसएस परियोजना के तहत नौटी, पुडियाणी और जाख गांव में बिजली लाइन बदलने के लिए रखी गई करीब 1100 मीटर पीवीसी (एबीसी) केबल, तीन से चार कुंतल एल्युमीनियम वायर और हार्डवेयर सामग्री चोरी हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में एक संदिग्ध छोटा हाथी वाहन की पहचान होने पर गौचर पुलिस चौकी पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जहां से चोरी का पूरा सामान बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन, आठ बंडल पीवीसी (एबीसी) केबल, सात बंडल एल्युमीनियम वायर तथा चार कट्टे हार्डवेयर सामग्री बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का बयान, बोले, ‘मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं’

Sun Jul 5 , 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उमड़ी भारी भीड़ और लोगों के शोक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि ईरानी जनता खामेनेई से नाराज होगी। ट्रंप ने कहा, “मुझे लगा था लोग उनसे […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!