उत्तराखंड वित्त सेवा संवर्ग के 06 अधिकारियों की चयन वेतनमान में हुई पदोन्नति

  • लेवल-13 में मिली पदोन्नति, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से होगा आदेश प्रभावी

देहरादून : उत्तराखंड शासन ने वित्त सेवा संवर्ग के 06 अधिकारियों को चयन वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति दी है। विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर लिया गया यह निर्णय अधिकारियों के सेवा करियर में महत्वपूर्ण कदम है। पदोन्नति संबंधित अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

इन 06 अधिकारियों को मिला पदोन्नति का लाभ

चयन वेतनमान में पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों में डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, पूजा नेगी, नीतू भण्डारी, शशि सिंह, आनन्द सिंह और वीरेन्द्र रावत शामिल हैं।

शासन की स्वीकृति के बाद सभी 06 अधिकारियों को लेवल-13 का चयन वेतनमान अनुमन्य होगा। पदोन्नति की प्रभावी तिथि संबंधित अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि के अनुसार निर्धारित होगी।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली : बम की धमकियों से मचा हड़कंप, कई स्कूलों और मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की चेतावनी

Sat Oct 24 , 2026
नई दिल्ली। देश के तीन प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद हड़कंप मच गया। कई प्रतिष्ठित स्कूलों के साथ सरकारी कार्यालयों और मुंबई के मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई। धमकी भरे ईमेल और फोन कॉल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!