पौड़ी गढ़वाल : राज्य स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं, 1 से 3 नवंबर तक होगा आयोजन

पौड़ी : राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
 
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि एक नवंबर को कोटद्वार स्थित शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें एक जनवरी, 2010 से 31 दिसंबर, 2012 तक जन्मे खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। दो नवंबर को कंडोलिया स्थित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की एकल स्पर्धाएं होंगी। वहीं तीन नवंबर को श्रीकोट गंगानाली में अंडर-17 बालक वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सभी प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए खेल किट में आना अनिवार्य होगा। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथियों पर आयोजन स्थलों में पहुंचकर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लॉस एंजेलिस में ‘रामायण’ की भव्य प्रस्तुति, भारतीय संस्कृति और सिनेमा की वैश्विक पहचान पर फोकस

Fri Oct 30 , 2026
तानसिंह लामा मुंबई। भारतीय महाकाव्य रामायण को वैश्विक सिनेमा के मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में लॉस एंजेलिस में आयोजित विशेष प्रीमियर ने ध्यान आकर्षित किया। ‘रामायण: राइज़ ऑफ अ लेजेंड’ के नाम से प्रस्तुत इस आयोजन की रेड कार्पेट झलकियों के जरिए भारतीय सिनेमा, सांस्कृतिक विरासत और देश […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!