सीडीओ अशोक जोशी ने एसटीपी कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, 4 नवंबर को मनेगा गंगा उत्सव

पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के कार्यों में तेजी लाने तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान पौड़ी नगर पालिका क्षेत्र में भूमि के सौंदर्यीकरण, सतपुली में भूमि से संबंधित प्रकरण, थलीसैंण में नाला टैपिंग कार्य, दुगड्डा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट (एमआरएफ सेंटर) की स्थापना तथा स्वर्गाश्रम एवं जोंक क्षेत्र में स्थापित एसटीपी की कार्यप्रणाली से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों से अब तक की गई कार्रवाई एवं अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा में अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में आगामी 04 नवम्बर, 2026 को आयोजित होने वाले ‘गंगा उत्सव’ की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं नमामि गंगे उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में विभिन्न सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियां आयोजित करने पर जोर दिया गया। इसके तहत गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गंगा रन, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जागरूकता रैली, संगोष्ठी, कार्यशालाएं एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों, गंगा प्रहरियों एवं गंगा विचार मंच की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में एसडीओ वन विभाग आयशा बिष्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पौड़ी संजय कुमार, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल, कनिष्ठ अभियंता जिला पंचायत राहुल तोमर सहित अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड के किसानों को मिले ₹161.96 करोड़

Sat Oct 31 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!