कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा

कोटद्वार : उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने कोटद्वार फायर स्टेशन में तैनात प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने लैंसडाउन स्थित एक होटल की फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
 
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अपने होटल की फायर एनओसी बनवाना चाहता था। इसके लिए उसने फायर स्टेशन कोटद्वार के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी से संपर्क किया था। आरोप है कि एनओसी जारी करने के बदले अधिकारी ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की।
 
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने बिछाया जाल
अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने से परेशान शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत विजिलेंस से की। शिकायत के आधार पर थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए ट्रैप टीम गठित की।
 
6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बुधवार को सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार : गुलदार के जबड़े से बेटी को छीन लाई बहादुर मां

Wed Nov 4 , 2026
कोटद्वार : सनेह क्षेत्र में गुलदार के हमले की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर शाम घर के आंगन में मौजूद आठ वर्षीय बच्ची सान्वी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार बच्ची को अपने जबड़े में दबोचकर खेतों की ओर भागने लगा। लेकिन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!