भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में सड़कों पर उतरे ग्रामीण

  • हमें बचाओ अभियान के तहत विनायक धार से गोल बाजार तक निकाली रैली
  • वन विभाग से सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में भालू और गुलदार के बढ़ते आतंक के खिलाफ बुधवार को जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। हमें बचाओ अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने विनायक धार से गोल बाजार तक जागरूकता रैली निकालकर सरकार और वन विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद की। ग्रामीणों ने वन्यजीवों के हमलों से निजात दिलाने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने वन्यजीवों के बढ़ते हमलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में भयमुक्त वातावरण बनाने की मांग उठाई। इस दौरान हरिकृष्ण किमोठी, विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा कि पहाड़ों में ग्रामीण भालू और गुलदार के भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं। आए दिन आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही से लोगों में दहशत है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों का स्कूल जाना और ग्रामीणों का रोजमर्रा के कामों के लिए घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।

उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के आतंक से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। यदि सरकार और वन विभाग ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए तो पहाड़ों से पलायन और तेज होगा। लोगों को अपने ही गांवों में असुरक्षित महसूस करना पड़ रहा है। वन विभाग को केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई करने के बजाय समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में काम करना चाहिए।

रैली के माध्यम से ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वन्यजीव संरक्षण के साथ मानव जीवन की सुरक्षा भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम करने और वन्यजीवों की आबादी में बढ़ती आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

इस दौरान पूर्व प्रधान रविंद्र नेगी, एडवोकेट श्रवण सती, कल्पना बत्र्वाल, लता बत्र्वाल, मंदोदरी पंत, अनीता देवी, जयप्रकाश डिमरी, राकेश रावत, प्रधान संघ अध्यक्ष तेजपाल रावत, देवेंद्र राणा, तरुण बिष्ट, मयंक नेगी, जगदीश नेगी, विकेंद्र नेगी, नवीन राणा, आशुतोष राणा, करन पंवार, सूरज खत्री, विशंभर मनवाल, धीरेंद्र रावत, प्रदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 20 सवाल

Fri Nov 6 , 2026
हरक सिंह नेगी बोले नैनीसार से सिडकुल तक अपने शासनकाल के भूमि आवंटन का हिसाब दे कांग्रेस  धामी सरकार ने 13 हजार एकड़ जमीन कराई कब्जामुक्त गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड में कांग्रेस के भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा ने पलटवार किया है। दर्जाधारी राज्यमंत्री हरक सिंह नेगी ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!