सीएचसी यमकेश्वर में दिव्यांगजनों के लिए 25 अप्रैल को चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन

यमकेश्वर : यमकेश्वर क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए 25 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे, जिससे लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल मौजूद रहेगा, जिसमें अस्थि रोग, नेत्र, ईएनटी एवं फिजिशियन शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस शिविर से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर समयबद्ध और सुगमता से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।  उन्होंने संबंधित चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविर के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि शिविर में विभागीय स्टॉल लगाकर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री बद्रीनाथ धाम में PM मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा

Thu Apr 23 , 2026
बद्रीनाथ : भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा बदरीनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!