साक्ष्य के अभाव में सावन कुमार दोषमुक्त

​ज्योतिर्मठ। स्थानीय न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने पाखी गांव निवासी सावन कुमार (पुत्र सुरेंद्र लाल) को वर्ष 2024 के एक सड़क दुर्घटना मामले में साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया है। गौरतलब है कि उर्गम निवासी चंद्रशेखर सिंह ने तहरीर दी थी कि सावन कुमार द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हेलंग एचसीसी क्रेशर साइट के पास गाड़ी अलकनंदा नदी में गिर गई थी, जिसमें अनुराज नामक युवक की मृत्यु हो गई थी और मनमोहन सिंह लापता हो गए थे। मामले की सुनवाई के दौरान सावन कुमार के अधिवक्ता नवनीत डिमरी ने प्रभावी पैरवी करते हुए न्यायालय के समक्ष ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर कोर्ट ने सावन कुमार को निर्दोष पाते हुए सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री केदारनाथ धाम स्थित अस्पताल में तीन दिन में मिली 6733 श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

Sun Apr 26 , 2026
केदारनाथ : उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचालित श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दौरान जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को श्रद्धालुओं हेतु प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। संपूर्ण यात्रा मार्ग से लेकर धाम क्षेत्र में स्थापित चिकित्सा इकाईयों, मेडिकल रिलीफ पोस्ट (MRP), बेस कैंप […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!