संघर्ष की मिसाल बनी तृप्ति डिमरी, इंटर में 95.20% अंक के साथ चमोली टॉपर

ज्योतिर्मठ । पहाड़ की बेटियों के दृढ़ निश्चय ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि तंगहाली भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ की मेधावी छात्रा तृप्ति डिमरी ने इंटरमीडिएट परीक्षा (मानविकी वर्ग) में 95.20% (476/500) अंक प्राप्त कर चमोली जिले में प्रथम स्थान और प्रदेश की मेरिट सूची में 11वां स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। रविग्राम निवासी तृप्ति का यह सफर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा; बचपन में ही पिता का साया सिर से उठने के बाद उनकी दादी ने पालन-पोषण में अहम भूमिका निभाई, वहीं माता श्रीमती रंजना डिमरी ने एनटीपीसी में संविदा पर माली का काम कर अपनी बेटी के सपनों को टूटने नहीं दिया। अपनी नियमित उपस्थिति और अनुशासन के लिए पहचानी जाने वाली तृप्ति अब शिक्षक बनकर समाज को शिक्षित करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या उर्मिला बहुगुणा ने तृप्ति और उनकी संघर्षशील माता को सम्मानित कर 5100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। गौरतलब है कि विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम शानदार 97 प्रतिशत रहा, जहाँ 66 में से 64 छात्रों ने सफलता का परचम लहराया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

490/500 अंक लाकर गीतिका पंत बनीं उत्तराखण्ड बोर्ड 12वीं की टॉपर

Sun Apr 26 , 2026
रामनगर : उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 इस बार भी प्रदेश की बेटियों के नाम रहा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे 25 अप्रैल को घोषित हुए, और हर साल की तरह इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया। इंटरमीडिएट परीक्षा में बागेश्वर जिले की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!