तेज आंधी-तूफान से गिरा पेड़ बना बाधा, पुलिस व SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही कर बहाल कराया यातायात

धुमाकोट : 2 मई को थाना धुमाकोट को रात्रि में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि धुमाकोट से रामनगर जाने वाले मार्ग में जडाऊखांद से पहले तेज आंधी-तूफान के कारण एक पेड़ सड़क पर गिर गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और कई वाहन फंस गए। सूचना मिलते ही थाना धुमाकोट से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा SDRF धुमाकोट टीम के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित राहत कार्य शुरू किया गया। 

पुलिस व SDRF टीम के संयुक्त प्रयास से बुडनकटर के माध्यम से सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर समन्वित प्रयास से हटाया गया और कुछ ही समय में यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात रही।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख

Sun May 3 , 2026
बड़कोट (उत्तरकाशी): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भाग लेकर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस दौरान उन्होंने भगवान की कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। यह कार्यक्रम भाजपा मीडिया प्रभारी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!