ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने 07 महिलाओ को लिया हिरासत में

हरिद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्र में सूचना मिलने पर आमदा फसाद व शान्ति/कानून व्यवस्था को भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के हेतु निर्देशित किया गया था। जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में दिनांक 09-05-26 चौकी प्रभारी मायापुर मय हमराहीयान के शिवमूर्ति चौक रेलवे गेट की तरफ चैकिंग होटल ढाबे धर्मशाला व सुरक्षा व्यवस्था /यातायात व्यवस्था में मामूर थे तो देखा कि शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट की ओर रेलवे गेट के सामने दो पक्ष आपस में गाली गलौच करते हुये लडाई झगडा व मारपीट में उतारु थे। पास जाकर देखा तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दोनो पक्ष की महिलाये आने जाने वाले व्यक्तियो को अपनी तरफ आकर्षित करने को लेकर दोनो पक्षो की महिलाओ एक-दूसरे के साथ गाली गलौच करते हुये मारपीट में उतारु हुई। शान्ति भंग/संज्ञेय अपराध की घटना कारित ना हो उक्त दोनों पक्षो की महिलाओं को हमराही पुलिस टीम की सहायता से हिरासत में ले कर आवश्यक/ विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने ₹256 करोड़ की विकास योजनाओं को दी स्वीकृति

Tue May 12 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही कुम्भ मेला-2027 से संबंधित मुख्य योजनाओं के लिए ₹256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से प्रत्येक […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!