देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षक शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और अकादमिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एससीईआरटी के अध्यक्ष विनय थपलियाल ने SCERT और DIET के लिए एकीकृत एवं विशेषज्ञता आधारित अकादमिक ढांचा विकसित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने रविदर्शन तोपाल के साथ कैबिनेट मंत्री […]

26 साल शहर में गुजारे, गांव लौटकर खड़ा किया मसालों का कारोबार कोरोना में कांडई लौटे संजीव बछेती ने शुरू की ‘मांजी मसाले’ यूनिट, अब पहाड़ी मसालों से अनाज-दालों तक पहुंचा कारोबार; आठ लोगों को मिला रोजगार पौड़ी। पहाड़ से रोजगार की तलाश में युवाओं का शहरों की ओर पलायन […]

डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर लोनिवि-पीएमजीएसवाई का युद्धस्तर पर अभियान, पैच मरम्मत के साथ नालियां, झाड़ियां और जल निकासी भी दुरुस्त पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान ने अब रफ्तार पकड़ ली है। लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री […]

जखमोला बोले-आस्था के विषयों को राजनीति से जोड़ना उचित नहीं गोपेश्वर (चमोली)। मां की ममता और पिता के प्रति श्रद्धा को भी सियासी चश्मे से देखने पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता के श्राद्ध-तर्पण को लेकर […]

देहरादून : उत्तराखण्ड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की रिक्त होने वाली राज्यसभा सीट के लिए दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। रविवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से […]

बागेश्वर। उम्र महज आठ वर्ष, कक्षा दूसरी का छात्र और जुनून पर्यावरण बचाने का। जहां आज के दौर में बच्चे मोबाइल, वीडियो गेम और मनोरंजन में अपना अधिकांश समय बिताते नजर आते हैं, वहीं उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के एक नन्हे छात्र ने प्रकृति संरक्षण को अपने जीवन का मिशन […]

चंपावत : उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार कैबिनेट बैठक जिलों में करने का फैसला लिया गया और पहली बैठक चंपावत जिले के बनबसा  में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 24 प्रस्तावों पर चर्चा […]

रोजगार के लिए बाहर गए ग्रामीणों के घरों की निगरानी का जिम्मा ग्राम प्रहरी पर गोपेश्वर (चमोली)। दिन ढलते ही चमोली जिले के घिंघराण गांव की रफ्तार थम जाती है। जिन गलियों में दिनभर आवाजाही रहती है, वहां रात होते ही सन्नाटा पसर जाता है। ज्यादातर घरों के दरवाजों पर […]

श्रद्धा सम्मान लोकपितृ स्मरण समारोह में दिवंगत लोक कलाकारों के परिजनों का सम्मान, कोश्यारी बोले – संस्कृति का उद्गम पर्वतों से, लोककला को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी देहरादून। उत्तराखंड की गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी और नेपाली बोलियों में केवल संवाद नहीं, बल्कि देवत्व और पहाड़ की आत्मा बसती है। हमारी […]

देहरादून : शहर में प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न, अवैध रेट्रो साइलेंसर, ध्वनि प्रदूषण और रैश ड्राइविंग के मामले में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से मामले में आख्या तलब की है। शहर निवासी एडवोकेट जसविंदर सिंह ने 20 जुलाई 2026 को आयोग में […]

Breaking News

Share
error: Content is protected !!