देहरादून : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के थलीसैण विकासखंड के 29 आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति की उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा जांच की जायेगी, इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त मोटरमार्गों, पुलों व पेयजल लाइनों को […]

देहरादून। एशियन गेम्स 2026 में उत्तराखंड के प्रतिभाAdd Postशाली बॉक्सर कपिल पोखरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 90 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कपिल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराकर अपनी प्रतिभा का दम […]

30 हजार की मदद से शुरू किया सफर अब दूध बेचकर हर महीने कमा रहीं 8 हजार गोपेश्वर (चमोली)। पहाड़ के गांवों में महिलाओं के लिए पशुपालन सिर्फ घर चलाने का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई राह भी बन रहा है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लॉक के नैनी गांव […]

देहरादून : उत्तराखण्ड क्रांति दल (उक्रांद) ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए विशेषाधिकार समिति, कोर कमेटी, दृष्टि पत्र (घोषणा पत्र) समिति और आंतरिक समन्वय समिति का गठन किया है। इन समितियों के सदस्यों के नामों की […]

नामित अधिकारियों को दो दिन में गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की सूची तैयार कर फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश देहरादून : मानसून अवधि में वर्षा के कारण नगर निगम देहरादून क्षेत्रांतर्गत प्रमुख मार्गों एवं संपर्क मार्गों पर क्षति तथा मार्गों में गड्ढे उत्पन्न होने से आवागमन में आ रही […]

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में उत्तराखण्ड के दो लोगों का जिक्र किया। इनमें चमोली जिले के माणा गांव की 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत और उत्तरकाशी जिले के बगोरी गांव के होमस्टे संचालक हरदेव सिंह राणा शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने दोनों […]

मूल निवास-भू कानून संघर्ष समिति ने सीएयू को भेजा पत्र बोली—एक अक्टूबर को रायपुर स्टेडियम में कार्यक्रम नहीं होने देंगे देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद गहरा गया है। मूल निवास-भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ने एक अक्टूबर को रायपुर […]

गोपेश्वर (चमोली)। जिला सभागार में सोमवार को जनता मिलन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी। 30 शिकायतों में कहीं मुआवजा अटका था तो कहीं घर तक पानी नहीं पहुंच रहा था। किसी ने स्कूल की बदहाल स्थिति बताई तो किसी ने […]

पौड़ी : खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के बालक वर्ग अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले रांसी खेल मैदान पौड़ी में खेले गए। रोमांचक फाइनल मुकाबले में विधानसभा रामनगर ने विधानसभा देवप्रयाग को ट्राईब्रेकर में 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला विधानसभा […]

पुतला फूंका, बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक निकाला विरोध मार्च ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और पद से हटाने की मांग गोपेश्वर (चमोली)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध सोमवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सड़कों पर उतर आया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं […]

Breaking News

Share
error: Content is protected !!