हादसे को न्यौता : उफनते गधेरे से रोज गुजर रहे ग्रामीण

गोपेश्वर (चमोली)। जिला मुख्यालय गोपेश्वर से महज 15 किलोमीटर दूर कौंज-पोथनी बेलीधार के ग्रामीण बरसात में जान हथेली पर रखकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। गांव को जोड़ने वाला गधेरा मौजूदा समय में भारी बारिश के चलते  उफान पर है। इससे ग्रामीणों को जान हथेली पर रख कर आवाजाही को मजबूर होना पड़ रहा है।

भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आशीष नेगी का कहना है कि बरसात के करण कौंज पोथनी, बेलीधार को जोड़ने वाला गदेरा इन दिनों पर उफान पर है। गदेरे पर पुलिया न होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को इस उफनते गदेरे से ही आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बताया कि पिछले करीब दो सप्ताह से आवाजाही की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है, लेकिन शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

उनका आरोप है कि चुनाव के समय ही नेताओं को उनकी समस्याएं दिखाई देती हैं, जबकि संकट के समय ग्रामीणों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने मांग की है कि कौंज पोथनी बैलीधार में जल्द से जल्द सुरक्षित पुल या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : आपदा के बाद बुरासी और सैंजी में सामान्य हुआ जनजीवन

Sat Aug 8 , 2026
पौड़ी : पिछले वर्ष 6 अगस्त को पाबौ विकासखंड के बुरासी और सैंजी गांवों में हुई भीषण वर्षा एवं भूस्खलन ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया था। इस आपदा में जनहानि हुई, कई परिवार बेघर हो गए तथा सड़क, पेयजल, विद्युत सहित मूलभूत सुविधाओं को भारी नुकसान […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!