31 मई को आदि शक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर समिति को मिलेगी नई कार्यकारिणी, भारत भूषण नैथानी बने चुनाव अधिकारी

कोटद्वार। आदि शक्ति माँ भुवनेश्वरी विकास समिति सांगुडा बिलखेत की कार्यकारिणी की बैठक आज 10 मई 2026 कोे आदर्श विद्या निकेतन हल्दुखाता कोटद्वार में हुई।

बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई और स्वीकार्य हुए। इसके बाद समिति के अध्यक्ष मदन सिंह रावत जी ने पुरानी कार्यसमिति भंग करने की घोषणा की और नई कार्यकारिणी गठन की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

नई कार्यकारिणी गठन के लिए भारत भूषण नैथानी को  सर्वसम्मति चुनाव अधिकारी चुना गया। भारत भूषण नैथानी द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। 30 मई 2026 को कार्यकारिणी के नये सदस्यों के लिये वोटिंग होगी व मतगणना 31 मई 2026 को होगी।

नई कार्यकारिणी के लिए नॉमिनेशन पत्रों का वितरण शुरू हो गया है व नवीन नैथानी ने उपाध्यक्ष, सोम नैथानी ने सचिव, आलोक नैथानी ने कोषाध्यक्ष, मनीष नैथानी ने सह कोषाध्यक्ष पद के लिए पर्चा प्राप्त किया।

बैठक में चंद्र प्रकाश नैथानी, मदन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, श्रुतिकृष्ण नैथानी, राजीव नैथानी, रजनीश शर्मा, एडवोकेट राकेश कुकसाल, नवीन नैथानी, जयकृष्ण नैथानी और मुजीब नैथानी आदि शामिल थे ।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाल के नये मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई

Tue May 12 , 2026
कोलकाता। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!