टनल में जिंदगी और मौत के बीच जंग, 16 मजदूर सुरक्षित; बाकी की तलाश जारी

गोपेश्वर (चमोली)। जिले के मायापुर पीपलकोटी में गुरुवार शाम बड़ा हादसा सामने आया है। यहां टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भर गया। टनल का निर्माण कार्य एचसीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा था। हादसे के बाद टनल में काम कर रहे कई लोगों के फंसने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। अब तक 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। लगातार बारिश और टनल में मलबा व पानी भरने के कारण रेस्क्यू टीमों के सामने चुनौती बनी हुई है। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक संसाधन मौके पर जुटाए गए हैं और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम का मिजाज रहेगा तल्ख, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Fri Aug 14 , 2026
मौसम चेतावनी के मद्देनजर सभी जनपद अलर्ट मोड पर 14 से 17 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश देहरादून। आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!