NIA की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में 9 ठिकानों पर छापामारी

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को कश्मीर घाटी में बड़ी कार्रवाई करते हुए लाल किला ब्लास्ट मामले से जुड़े संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी की टीमों ने कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र और कुलगाम जिले में कुल 9 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों और उससे जुड़े लोगों की पहचान करने के उद्देश्य से की गई। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई, जिन्हें आगे की पड़ताल के लिए जब्त किया गया है।

एनआईए अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान क्षेत्र में सक्रिय आतंकी संगठनों और उनके सहयोगियों पर शिकंजा कसने की रणनीति का हिस्सा है। एजेंसी लगातार उन तत्वों की पहचान करने में जुटी है, जो आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन या सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

इस कार्रवाई को कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आतंकी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद हेमू कालाणी की 103वीं जयंती पर स्वतंत्रता आंदोलन यादगार समिति ने दी श्रद्धांजलि

Mon Mar 23 , 2026
नई दिल्ली। सिंधी देशभक्त क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी की 103वीं जयंती के अवसर पर देशभर में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न संगठनों और नागरिकों ने उनके बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। हेमू कालाणी का जन्म 23 मार्च […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!