यमुनोत्री हाईवे पर बाइक सवार को इनोवा ने मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर, पुलिस ने बैरीकेडिंग कर रोका

बड़कोट/उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिनौटी गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़कोट निवासी 21 वर्षीय किशन कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार अपने भाई शोभित कुमार का उत्तरकाशी में प्रवेश कराने के बाद मोटरसाइकिल संख्या UK 07 AS 9975 से वापस बड़कोट लौट रहे थे। इसी दौरान गिनौटी गांव के पास बड़कोट की ओर से आ रही इनोवा कार संख्या UK14 TB 0477 ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में किशन कुमार की टांग में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनकी मोटरसाइकिल सड़क से नीचे जा गिरी। आरोप है कि दुर्घटना के बाद इनोवा चालक वाहन सहित मौके से फरार होकर उत्तरकाशी की ओर भाग गया।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार संबंधित इनोवा कार को आगे बैरिकेडिंग पर रोक लिया गया है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरसीएस पोर्टल लॉन्च, सहकारिता विभाग की सेवाएं हुई ऑनलाइन

Tue Jun 16 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निबंधक सहकारी समितियां कार्यालय के अत्याधुनिक ऑनलाइन आरसीएस पोर्टल का शुभारंभ किया। इस […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!