उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट के राजगढ़ी के आसपास रहा केंद्र

  • रात 1:21 बजे महसूस हुए झटके।
  • उत्तरकाशी समेत कई तहसील क्षेत्रों में हलचल।
  • जिले में किसी नुकसान की सूचना नहीं।

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.2 रिक्टर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जिले की बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप 10 अगस्त की रात 1 बजकर 21 मिनट 34 सेकंड पर आया। भूकंप का केंद्र 30.831 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.230 डिग्री पूर्वी देशांतर पर तथा गहराई पृथ्वी की सतह से करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

भूकंप के झटके उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के अलावा बड़कोट, पुरोला, मोरी, चिन्यालीसौड़ और डुंडा क्षेत्र में महसूस किए गए। हालांकि, अन्य तहसील क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना नहीं है।

भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने सभी तहसीलदारों, थाना-चौकी प्रभारियों, राजस्व उप निरीक्षकों और ग्राम प्रधानों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन के अनुसार जिले के किसी भी थाना या तहसील क्षेत्र से भूकंप के कारण जनहानि अथवा संपत्ति को नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है।

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जोशीमठ भू-धंसाव कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच और भुगतान पर रोक की मांग

Mon Aug 10 , 2026
जोशीमठ : जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) को पत्र लिखकर जोशीमठ में चल रहे भू-धंसाव रोधी एवं भू-तकनीकी स्थिरीकरण कार्यों में व्यापक अनियमितताओं और गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। समिति के संयोजक अतुल सती ने NDMA के निदेशक को […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!