नंदादेवी वायोडायवर्सिटी एक्सपीडिशन को वन मंत्री ने किया रवाना

गोपेश्वर (चमोली)। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दादेवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन को हरी झंडी देकर रवाना किया।

नन्दादेवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ के तत्वाधान में हिमालयी क्षेत्र की अद्वितीय जैव विविधता के वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण, संरक्षण एवं दीर्घकालिक मॉनिटरिंग को आयोजित एक्सपीडिशन भविष्य की संरक्षण रणनीतियों को वैज्ञानिक आधार प्रदान करेगा। वन मंत्री उनियाल ने कहा कि नन्दा देवी क्षेत्र हिमालयी जैव विविधता का एक अनमोल प्राकृतिक खजाना है। यह दुर्लभ वन्यजीवों, वनस्पतियों एवं पारिस्थितिकीय तंत्रों का महत्वपूर्ण आवास है। कहा कि इस प्रकार के वैज्ञानिक अभियान न केवल जैव विविधता के संरक्षण में सहायक होते हैं, अपितु जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रभावों को समझने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अभियान में शामिल वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, आईटीबीपी, एसडीआरएफ तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और शोध कार्य हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सफल एवं सुरक्षित अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।

वन मंत्री ने वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व डीन एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जीएस रावत के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन युवा वैज्ञानिकों एवं वन अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक बनेगा।

वन मंत्री ने कहा कि नन्दादेवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन को प्रत्येक पांच वर्ष में आयोजित करने की पहल की जाएगी। इससे अधिकाधिक वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण पहल से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

प्रमुख वन संरक्षक एवं प्रमुख वन्यजीव प्रतिपालक रंजन कुमार मिश्र ने अभियान दल का उत्साहवर्धन करते हुए सफल एवं सुरक्षित अभियान के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि इस प्रकार के वैज्ञानिक अध्ययन प्रदेश की जैव विविधता संरक्षण रणनीति को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक होंगे। इस दौरान अभियान में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों, आईटीबीपी, एसडीआरएफ तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ. विवेक पाण्डेय, निदेशक एवं वन संरक्षक पंकज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, नन्दादेवी राष्ट्रीय पार्क  के डीएफओ अभिमन्यु, आईटीबीपी  के महानिरीक्षक अखिलेश रावत, एसडीएम चन्द्रशेखर वशिष्ठ, सीएमओ डॉ अभिषेक गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व धर्माधिकारी भुवन उनियाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युद्धविराम पर संकट : ईरान-इस्राइल के बीच फिर बढ़ा तनाव, मिसाइल हमलों से पश्चिम एशिया में बढ़ी चिंता

Mon Jun 8 , 2026
तेहरान/तेल अवीव। अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान और इस्राइल के बीच तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आया है। इस्राइल ने दावा किया है कि ईरान की ओर से उसके क्षेत्र पर मिसाइलें दागी गईं, जबकि ईरान ने इस्राइली हमलों के जवाब में कार्रवाई की […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!