ज्योतिर्मठ : श्री नृसिंह मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य समापन

ज्योतिर्मठ : धर्मनगरी ज्योतिर्मठ स्थित ऐतिहासिक श्री नृसिंह मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा यज्ञ का रविवार को हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। समापन के उपरांत श्रीमद् देवी भागवत महापुराण को विधिवत नवदुर्गा मंदिर में प्रतिष्ठित किया गया।

इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने सभी सहयोगी संस्थाओं, महिला मंगल दलों और स्थानीय जनमानस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर समिति द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि में लोक कल्याणार्थ इस भव्य कथा और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। इससे पूर्व शनिवार को विष्णुप्रयाग संगम तक भव्य जलकलश यात्रा निकाली गई थी, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कथा व्यास धर्माधिकारी आचार्य स्वयंवर सेमवाल ने नौ दिनों तक देवी महिमा का रसास्वादन कराते हुए उपस्थित जनसमूह को धर्माचरण का मार्ग दिखाया। समापन अवसर पर आयोजित वृहत्त भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में बीकेटीसी के अधिकारियों, देवपुजाई समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नंदानगर महाविद्यालय में मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने दिखाया रचनात्मक हुनर

Mon Mar 30 , 2026
नंदानगर : जनपद चमोली स्थित शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में शनिवार को हिंदी एवं शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से विभागीय परिषद के तहत मेहंदी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!