उत्तराखण्ड में भारी बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड

देहरादून : उत्तराखण्ड में लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से हालात बिगड़ गए हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग के चिरबासा क्षेत्र में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पौड़ी के थलीसैंण में मकान ढहने से मलबे में दबकर बलवीर सिंह की भी मौत हुई।

मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन प्रभावित रही। सोमवार को मौसम में सुधार के बाद यात्रा शुरू कर दी गई, हालांकि स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर इसे दोबारा रोका जा सकता है।

उधर, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते 136 पर्वतारोही, ट्रैकर और पोर्टर फंसे हैं। प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें उन्हें सुरक्षित निकालने में जुटी हैं। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण राफ्टिंग पर भी रोक लगा दी गई है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज

Wed Sep 30 , 2026
तीन हेलिकॉप्टर लगाए गए, अब तक 21 पर्वतारोही सुरक्षित निकाले गए. बागेश्वर में 43 ट्रेकर्स सुरक्षित स्थान पर रोके गए. देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम के बीच विभिन्न ट्रैकिंग और पर्वतारोहण अभियानों पर निकले लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!