‘She for STEM’ कार्यशाला में छात्राओं को विज्ञान में करियर के लिए किया प्रेरित

ऋषिकेश : पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में विज्ञानशाला तथा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद (UCOST) के सहयोग से छात्राओं के लिए ‘She for STEM’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें विज्ञान को करियर के रूप में अपनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं अवसरों से परिचित कराना रहा।

कार्यशाला में विज्ञानशाला से आमंत्रित डॉ. रीता सिंह ने छात्राओं को विज्ञानशाला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विज्ञानशाला की शुरुआत किस उद्देश्य से और क्यों की गई तथा इसका मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों, विशेष रूप से छात्राओं, में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उचित मंच एवं अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विज्ञानशाला की विभिन्न गतिविधियों, प्रोजेक्ट आधारित सीखने तथा विद्यार्थियों को मिलने वाले अवसरों के बारे में भी जानकारी दी।

वहीं श्री भुवन जोशी ने छात्राओं को विज्ञानशाला से जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि छात्राएं किस प्रकार विज्ञानशाला से जुड़ सकती हैं और वहां उपलब्ध विभिन्न गतिविधियों एवं प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन सकती हैं। दोनों वक्ताओं ने छात्राओं के साथ संवाद करते हुए विषय को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया और उनके प्रश्नों का भी समाधान किया। छात्राओं ने दोनों वक्ताओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन में विशेष रुचि दिखाई।

कार्यशाला के दौरान छात्राओं को विज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (STEM) के क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और विज्ञान के क्षेत्र में नए अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलटी विभाग के समन्वयक प्रो. जी.के. ढींगरा ने किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, वक्ताओं, शिक्षकों एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डीन ऑफ साइंस प्रो. एस.पी. सती ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे आने और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और उचित मार्गदर्शन एवं अवसर मिलने पर वे विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

परिसर के निदेशक प्रो. एम.एस. रावत ने ‘She for STEM’ जैसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में नए रास्ते तलाशने और अपने भविष्य को बेहतर दिशा देने में सहायक होगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अम्बरिश कुमार महाजन ने भी कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने तथा उन्हें नए करियर विकल्पों से परिचित कराने वाली ऐसी पहलों को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में अपनी रुचि एवं क्षमता को पहचानने तथा भविष्य में विज्ञान एवं STEM को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’, गंगाजल लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष का संकल्प

Thu Oct 8 , 2026
हरिद्वार। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को हरिद्वार में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’ निकाली। शिवमूर्ति चौक से शुरू हुई यात्रा सुभाष घाट तक पहुंची। इसमें उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!