कोटद्वार पुलिस ने एक्टिवा चोरी के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

कोटद्वार: कोटद्वार में स्कूटी चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी UK12 D 3233 भी बरामद कर ली है।

घर के बाहर खड़ी स्कूटी हुई थी चोरी

जानकारी के अनुसार, गजपाल निवासी नजीबाबाद रोड, कोटद्वार ने 28 सितंबर 2026 को कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर की रात उनके घर के बाहर खड़ी स्कूटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 235/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

CCTV फुटेज से संदिग्ध की हुई पहचान

घटना के खुलासे और चोरी की गई स्कूटी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संभावित रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। CCTV फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान अभिषेक, निवासी कौड़िया, कोटद्वार के रूप में की। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश और चोरी की स्कूटी बरामद करने के लिए प्रमुख मार्गों, संपर्क मार्गों और संभावित स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

BEL रोड पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

पुलिस टीम द्वारा BEL रोड पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। उसे रोककर पूछताछ की गई और उसके कब्जे में मौजूद स्कूटी के संबंध में जानकारी ली गई।

वाहन के दस्तावेज और नंबर की जांच करने पर स्कूटी संख्या UK12 D 3233 चोरी की घटना से संबंधित पाई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेंगोल से सुशासन तक, नई किताब में बदली इतिहास और शासन की तस्वीर

Thu Oct 1 , 2026
कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान पुस्तक में सेंगोल को सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में जगह. न्यायपालिका अध्याय में भी बदलाव. नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में शासन, इतिहास, न्यायपालिका और उद्यमिता से जुड़े विषयों को नए तरीके से […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!