कोटद्वार के युग प्रताप सिंह ने जीता कांस्य, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

पौड़ी : खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रांसी खेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विधानसभाओं से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। 

अंडर-19 बालक वर्ग बैडमिंटन एकल में चौबट्टाखाल विधानसभा के अनुराग नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीनगर के दक्ष ने द्वितीय और रुद्रप्रयाग के सागर नेगी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक वर्ग एकल में रुद्रप्रयाग विधानसभा के अभिनव तरवाड़ा ने प्रथम, पौड़ी के अक्षत रावत ने द्वितीय और कोटद्वार युग प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में पौड़ी की जोड़ी ने प्रथम, श्रीनगर द्वितीय और नरेंद्रनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग की डबल्स प्रतियोगिता में श्रीनगर ने प्रथम, नरेंद्रनगर ने द्वितीय और रामनगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। 

इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी आगामी मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी में प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर व्यायाम प्रशिक्षक मनोज भारती, ललित राणा, प्रियंका, अतुल गुसाईं, आदेश बहुगुणा, अजयपाल असवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश में दौड़े 54 धावक : कुलदीप नेगी ने जीती बदरीनाथ परिक्रमा रन

Sun Sep 27 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। झमाझम बारिश के बीच बदरीनाथ धाम में शनिवार को बदरीनाथ परिक्रमा रन में 54 धावकों ने दमखम दिखाया। भारतीय सेना, आईटीबीपी समेत विभिन्न राज्यों के धावकों ने बदरीनाथ धाम की परिक्रमा करते हुए माणा गांव तक दौड़ लगाई। स्विट्जरलैंड का एक धावक भी प्रतियोगिता में शामिल हुआ। स्की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!