अन्नप्राशन समारोह में गायब हार पुलिस की सख्ती से बरामद

पोखरी (चमोली)। पोखरी में अन्नप्राशन समारोह में गायब हुई हार आखिरकार पुलिस की सख्ती से मिल गई है। दरअसल रसोडा गांव के देवी लाल ने पोखरी थाने को सूचना दी थी कि 15 मार्च को उनकी पोती के अन्नप्राशन समारोह में पुत्रबधू जेवर पहने हुई थी। भोज कार्यक्रम के उपरांत सुनीता ने अपने गले का हार व मंगलसूत्र उतार कर अलमारी में रख दिया और अलमारी बंद कर दी। समारोह समाप्त होने के बाद जब अलमारी खोली गई तो गले का हार वहां से गायब मिला। परिजनों ने गांव में इसकी जानकारी दी किंतु हार का कोई पता नहीं चल पाया।

सूचना मिलते ही पोखरी पुलिस तत्काल हरकत में आई और शिकायतकर्ता को थाने में बुलाया गया। प्रभारी उपनिरीक्षक रूकम सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम पोखरी क्षेत्र के सभी ज्वेलर्स की दुकान के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने निकली। इसके बावजूद रसोड़ा गांव से संबंधित कोई व्यक्ति सीसीटीवी में नहीं दिखाई दिया। पुलिस टीम रसोडा गांव पहुंची और अन्नप्राशन समारोह में शामिल महिलाओं, पुरूषों तथा बच्चों से एक-एक कर गहन पूछताछ करने लगी। पूछताछ के दौरान कुछ लड़कियों के हावभाव, बोलने के तरीके और गतिविधियों के आधार पर संदेह के दायरे में लाकर रात्रि तक अर्टिमेंटम दिया गया। पुलिस ने रात में भी संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की सख्ती के चलते शनिवार को तड़के छः बजे देवी लाल ने सूचना दी कि खोया हुआ हार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके आंगन में फेंक दिया गया। अब खोया हुआ हार उन्हें मिल गया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पैसे की तंगी बनी मौत की वजह! सनकी पति ने बीवी पर किए चाकू से वार, आरोपी फरार

Sun Mar 22 , 2026
पटना : राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। जहां त्योहार की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां एक घर मातम में डूब गया। मामूली विवाद और आर्थिक तंगी के चलते एक पति इतना हैवान बन […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!