कोटद्वार : हरेला पर्व पर गेप्स ने सिद्धबली आश्रम गुलर झाला में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कोटद्वार : उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला एवं कर्क संक्रांति के पावन अवसर पर ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) के तत्वावधान में सिद्ध पीठ सिद्धबली आश्रम, गुलरझाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

संस्था के कार्यकर्ताओं ने आम, आंवला,अमरूद, जामुन, पपीता एवं पीपल के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक राम भरोषा कंडवाल ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुरक्षित रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम में दिनेश चौधरी, मनमोहन काला, नंदन सिंह नेगी, रेखा ध्यानी एवं मनीषा प्रजापति ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा जनजागरूकता के लिए निरंतर अभियान चलाने का संकल्प लिया और प्रदेशवासियों से हरेला पर्व के अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षित करने का आवाहन किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

Fri Jul 17 , 2026
  देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधे लगाकर सभी जनपदवासियों से अधिकाधिक पौधारोपण करने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!