कलगोठ गांव में भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर घायल 

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकास खंड की उर्गम घाटी के कलगोठ गांव में खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया जा रहा है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व सैजी लग्गा मैकोट-कलगोठ विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि सोमवार को कलगोठ गांव के बिरेंद्र सिंह मवेशियों को चारापत्ति लेने के लिए अपने खेतों में गए थे कि अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने भालू से हो हल्ला कर अपने को बचाया। इसी बीच गांव के लोग भी खेतों में पहुंच गए। इस बीच भालू ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने डंडी के सहारे उन्हें सड़क मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद यहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर बरसे भाजपा नेता

Wed Sep 9 , 2026
बोले-दलित समाज को भ्रमित कर रही कांग्रेस गोपेश्वर (चमोली)। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सोमवार को गोपेश्वर में मोर्चा की ओर से समरसता, समानता, सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द संकल्प […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!