पौड़ी गढ़वाल : सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी पड़ी भारी, 6 युवकों पर हुई कड़ी चालानी कार्यवाही

पौड़ी : चार धाम यात्रा केवल एक पर्यटन यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और मर्यादा का प्रतीक है। इस पवित्र यात्रा की गरिमा को बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर सघन चेकिंग एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है, ताकि यात्रा सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

इसी क्रम में थाना श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत पुलिस टीम द्वारा नियमित वाहन चेकिंग एवं गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाने वाले राजस्थान निवासी 06 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत कड़ी चालानी कार्यवाही की गई।

स्पष्ट संदेश:

चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील है कि यह कोई पिकनिक स्पॉट नहीं, बल्कि गहन आस्था का केंद्र है। यहां किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि—जैसे सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन, हुड़दंग या शांति व्यवस्था भंग करना—किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

नाम पता

1.सुरेश, (उम्र 32 वर्ष) निवासी- सीकर, राजस्थान 

2.अमित (उम्र 30वर्ष), निवासी उपरोक्त 

3.अशोक (उम्र 32 वर्ष) निवासी उपरोक्त 

4.महिपाल (उम्र 28 वर्ष), निवासी उपरोक्त 

5.राहुल (उम्र 28 वर्ष) निवासी उपरोक्त 

6.सुनील (उम्र 30 वर्ष), निवासी उपरोक्त

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजी सुरों की शाम, विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद

Wed Apr 29 , 2026
विशाल मिश्रा के गीतों पर झूमे युवा, आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि ‘जेनिथ 2026’ में रोमांटिक गीतों और लव सॉन्ग्स ने युवाओं को बनाया दिवाना हाईवोल्टेज साउंड और दूधिया रोशनी के बीच युवाओं ने उठाया जमकर लुत्फ देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में मंगलवार को आयोजित ‘जेनिथ 2026’ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!