सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग करने वालों पर श्रीनगर पुलिस का शिकंजा, 15 हिरासत में

श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को नियमित रूप से अभियान चलाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, शांति भंग करने वाली गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में 28 अगस्त  को थाना श्रीनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाने के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एनआईटी सुमाड़ी क्षेत्र में कार्यरत कुछ मजदूरों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर आपसी शोर-शराबा, हुड़दंग एवं अमरयादित व्यवहार किया जा रहा है सूचना प्राप्त होते ही थाना श्रीनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक रूप से हुड़दंग एवं शोर-शराबा करने पर पुलिस टीम द्वारा हुड़दंग कर रहे कुल 15 व्यक्तियों को हिरासत पुलिस में लेकर सभी के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त न होने की सख्त चेतावनी दी गई।

 

नाम पता हुड़दंगी

1- रवि कुमार (उम्र 18 वर्ष) पुत्र गुलाब चन्द्र मण्डल  निवासी- किशनगंज विहार, हाल लेबर एनआईटी सुमाडी

2-प्रदीप कुमार (उम्र 18 वर्ष) पुत्र रेश लाल मण्डल निवासी- पूर्णिया विहार हाल लेबर एनआईटी श्रीनगर

3-अक्षय कुमार पुत्र भूवनेश्वर मण्डल निवासी- राउटा पूर्णिया विहार

4-मिथलेश कुमार (उम्र 19 वर्ष) पुत्र जर्मन मण्डल निवासी- अरडिया बिहार हाल एनआईटी सुमाडी श्रीनगर

5-अजीत कुमार (उम्र 18 वर्ष) पुत्र कालू मण्डल निवासी- मालूपाडा डुँगरिया थाना रोटा जिला पूर्णिया विहार हाल एनआईटी सुमाडी श्रीनगर

6-संजय कुमार (उम्र 21 वर्ष) पुत्र वृज्मोहन मोहन मण्डल निवासी- किशनगंज विहार हाल एनआईटी सुमाडी श्रीनगर

7-शेखर कुमार (उम्र 19 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र मण्डल निवासी- कोचाधमान जिला किशनगंज विहार हाल एनआईडीसुमाडी श्रीनगर

8-विजेन्द्र कुमार (उम्र 23 वर्ष) पुत्र रेश लाल मण्डल निवासी- किशनगंज विहार हाल एन0आई0टी सुमाडी श्रीनगर

9-पंचम कुमार (उम्र 22 वर्ष) पुत्र विष्णु मण्डल निवासी- किशनगंज विहार हाल एनआईटी सुमाडी

10-रेशलाल मण्डल (उम्र 42 वर्ष) पुत्र अमर सिंह मण्डल  निवासी- पुर्णिया विहार हाल -एनआईटी सुमाडी श्रीनगर

11-मनीश कुमार (उम्र 20 वर्ष) पुत्र उमेश चौधरी निवासी- पूर्णिया विहार हाल एनआईटी सुमाडी श्रीनगर

12-दीपेन्द्र सिंह (उम्र 26 वर्ष,) कुमार पुत्र श्री राजकुमार निवासी बर्दिया नेपाल हाल ठेकेदार एन.आई.टी. सुमाड़ी श्रीनगर

13- सुमन (उम्र 22 वर्ष)पुत्र चन्द्र बहादुर निवासी बर्दिया नेपाल

14-प्रशांत कुमार (उम्र 22 वर्ष) पुत्र राजकुमार बर्दिया नेपाल

15-सूरज (उम्र – 19 वर्षः पुत्र बाडूराम निवासी लम्कीफाटा बर्दिया नेपाल

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

Sat Aug 29 , 2026
देहरादून : मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!