उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी के मुख्य सेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य सेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के नाम से संकल्प लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, समृद्धि तथा जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलने की कामना की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, माँ शक्ति का पाठ तथा हवन-पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, विकास तथा जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने बीते पांच वर्षों में सेवा, सुशासन एवं विकास के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने, देश का सबसे कठोर नकलरोधी कानून लागू करने, सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रणाली के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान करने, निवेश एवं आधारभूत संरचना के विस्तार, मातृशक्ति के सशक्तिकरण तथा सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास जैसे अनेक जनहितकारी एवं दूरदर्शी निर्णयों ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर एवं श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत

Sun Jul 5 , 2026
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल प्रमाण पत्रों के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले बीमार शिक्षकों को दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरना पड़ेगा। इसके लिये निदेशालय स्तर पर विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं, ताकि फर्जी मेडिकल बनाने वाले शिक्षकों पर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!