बद्रीनाथ हाईवे पर तेज़ रफ्तार का कहर, तीन बुजुर्ग महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

गोविंदघाट : बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें गुजरात से आई तीन बुजुर्ग महिला श्रद्धालु एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ये महिलाएं गोविंदघाट क्षेत्र में आयोजित मोरारी बापू की रामकथा में सम्मिलित होने आई थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच बद्रीनाथ हाईवे पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहन ने पैदल चल रही महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कृष्णा (58 वर्ष), चंद्रिका बहन (70 वर्ष) और शोभना (65 वर्ष) गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल गोविंदघाट गुरुद्वारा की एंबुलेंस को बुलाया गया, जिसके जरिए तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जोशीमठ पहुँचाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर थापा ने बताया कि अस्पताल पहुँचने पर तीनों महिलाओं का तत्काल उपचार शुरू किया गया। उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल प्रशासन द्वारा प्राथमिक उपचार और मरहम-पट्टी के बाद, घायलों की स्थिति को देखते हुए उनके परिजन उन्हें अग्रिम देखभाल के लिए अपने साथ ले गए हैं।

हाईवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर यात्रा मार्ग पर वाहनों की अनियंत्रित गति और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की पहचान की जा रही है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सत्यापन न करने पर 03 रिजॉर्ट स्वामियों के विरुद्ध हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

Sun Apr 12 , 2026
पौड़ी : जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  सर्वेश पंवार के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!