गौचर मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम गौरव कुमार ने परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को समयसीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश

गौचर (चमोली)। औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले के आयोजन में अब कुछ ही दिन शेष हैं। 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मेला मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, स्टॉल, प्रदर्शनी, पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय और यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मेला परिसर में वाटर एटीएम लगाने और वरिष्ठ नागरिकों तथा बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करने को कहा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने अस्थायी मेला पुलिस चैकी स्थापित करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन वाहन और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। मेले में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच के साथ चिकित्सा टीम और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

डीएम ने कहा कि मेले में स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और स्वयं सहायता समूहों को पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए, ताकि स्थानीय उद्यमियों और ग्रामीण उत्पादकों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का मंच मिल सके। उन्होंने सभी विभागों और मेला समितियों को आपसी समन्वय से काम करते हुए निर्धारित समयसीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंदोलनकारियों के सपनों का विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण

Tue Nov 10 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा परिसर में राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके अद्वितीय […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!