उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में ‘थाल सेवा’ में थालसेवक बनकर दी सेवा

हल्द्वानी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में ‘थाल सेवा’ कार्यक्रम में भाग लिया और थालसेवक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। लिटिल मिरेकल फाउंडेशन द्वारा संचालित इस पहल में उन्होंने स्वयं जरूरतमंदों को भोजन परोसा, भोजन की गुणवत्ता परखी और टीम को बर्तन सहित अन्य सामग्री भेंट की।

‘थाल सेवा’ की सराहना करते हुए सीएम धामी ने कहा कि यह सेवा अक्टूबर 2018 से बिना किसी सरकारी सहायता के सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) के पास चल रही है। यहां अस्पताल में इलाज कराने आने वाले तीमारदारों और उनके परिजनों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक और भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्रतिदिन औसतन 1000 से 1200 लोग इस सेवा का लाभ उठाते हैं और अब तक 30 लाख से अधिक थाल परोसे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके परिवार की ओर से भी हर महीने एक बार थाल सेवा की जाती है और आज उसी सेवा के दिन वे खुद थालसेवक बनकर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, “जन सहभागिता से ऐसी सेवाएं सभी शहरों में होनी चाहिए।” सीएम धामी ने टीम ‘थाल सेवा’ को शुभकामनाएं दीं और इस तरह की सामाजिक पहलों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान टीम ‘थाल सेवा’ के अध्यक्ष उमंग वासुदेवा एवं अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर बाजपुर निवासी विशाल को कृत्रिम टांग भी प्रदान की गई, जिसकी व्यवस्था टीम ने सीएम की मौजूदगी में की। कृत्रिम अंग विशेषज्ञ कविता भट्ट, डॉ. गौरव सिंघल, समाजसेवी श्याम अग्रवाल, भूमेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

संस्था के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ‘वस्त्र सेवा’ और ‘उपचार सेवा’ जैसी अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। ‘थाल सेवा’ मुख्य रूप से क्राउड फंडिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से संचालित होती है। लोग जन्मदिन, विवाह दिवस या अन्य विशेष अवसरों पर थालसेवक बनकर योगदान देते हैं।

19 अक्टूबर 2018 को विजय दशमी के दिन शुरू हुई यह सेवा का मुख्य उद्देश्य सुदूर पहाड़ी इलाकों से इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों और उनके परिवारजनों को सस्ता, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री की इस भागीदारी ने सामाजिक सेवा और जनसहभागिता के महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव – डॉ. धन सिंह रावत

Sun Mar 1 , 2026
देहरादून : प्रदेश में सहकारिता आंदोलन के विस्तार को प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल सहकारिता गांव स्थापित किये जायेंगे। इस योजना को धरातल पर शीघ्र उतारने को विभागीय अधिकारियों को विस्तृत रोडमैप तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!