उत्तराखंड : पायलट को मिला तकनीकी खराबी का अलर्ट, राज्यपाल के हेलीकॉप्टर ने श्रीनगर गढ़वाल में की इमरजेंसी लैंडिंग

श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी): उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। टिहरी झील महोत्सव से लौटते हुए रविवार दोपहर करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर श्रीनगर क्षेत्र में पहुंचा तो पायलट को तकनीकी समस्या का अलर्ट मिला। पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए जीबीके (GVK) हेलीपैड पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

राज्यपाल गुरमीत सिंह हेलीकॉप्टर से उतरकर पुलिस विश्राम गृह पहुंच गए हैं। सभी सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है। उनके आगे के कार्यक्रम और गैरसैंण पहुंचने के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल टिहरी महोत्सव में शामिल होने के बाद ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के लिए रवाना हुए थे, जहां सोमवार 9 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है। हेलीकॉप्टर में आई अचानक तकनीकी खराबी के कारण यह आपात लैंडिंग जरूरी हो गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी

Sun Mar 8 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)।  भराड़ीसैण में सोमवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डा. बी मुरूगेशन ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे। इस मामले में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!