पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति उनके आवास पहुंचे और दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी का देश और समाज के विकास में योगदान सदैव याद किया जाएगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनके निधन से देश ने एक विशिष्ट सैनिक, कुशल प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठा वाले राजनेता को खो दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डूंगरीपंथ रेलवे सुरंग का एसडीआरएफ-एनडीआरएफ ने किया संयुक्त निरीक्षण

Thu May 21 , 2026
श्रीनगर : क्षेत्र के अंतर्गत डूंगरीपंथ रेलवे सुरंग का एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के संयुक्त दल द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरंग की सुरक्षा व्यवस्थाओं, प्रवेश एवं निकासी मार्गों, आपातकालीन बचाव व्यवस्थाओं तथा संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन किया गया। […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!